गुरुवार 12 सितंबर 2024 के मुख्य समाचार

Newspost, Editorial Desk. Compilation- Dayanand Sharma. Editor- Rohit Gupta.

🔸CJI चंद्रचूड़ के घर पहुंचे PM, गणेश पूजा की: चीफ जस्टिस ने आरती गाई; पीएम मोदी ने पहने थे मराठी टोपी और गोल्डन धोती-कुर्ता 

🔸CJI के आवास पर प्रधानमंत्री के जाने से मचा बवाल, कांग्रेस ने जताई आपत्ति, भाजपा सांसद व प्रवक्ता संबित पात्रा ने PC कर कहा ‘मनमोहन सिंह की इफ्तार पार्टी में सीजेआई का जाना उचित हो सकता है, यह केवल गणेश पूजा के कारण विरोध है

🔸BJP की प्रेस वार्ता में डॉ पात्रा ने इंडी अलायंस पर किया कटाक्ष; अमेरिका में भारत विरोधी सांसद से राहुल की मीटिंग को लिया आड़े हाथ, कहा- इंडी गठबंधन 'ट्रिपल ए' अपराध, अपीज़मेंट और एरोगैंस को दे रहा बढ़ावा

🌟सिंगरौली के मुख्य समाचार नीचे देखें...🌟

🔸दहेज में दिए थे 50 लाख; एक दिन भी नहीं चली शादी; दहेज उत्पीड़न कानून पर SC ने जताई चिंता

🔸बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, 70 साल से ऊपर वाले सभी नागरिक ले सकेंगे आयुष्मान योजना का लाभ, 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, कैबिनेट ने लगाई मुहर

🔸PNB घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, नीरव मोदी की 29 करोड़ की संपत्ति जब्त

🔸मौलाना समेत 12 को उम्रकैद, चार को 10 वर्ष की सजा; धर्मांतरण कराने के मामले में ATS-NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला

🔸”रिजर्वेशन 50 फीसदी से आगे ले जाएंगे”: राहुल गांधी ने आरक्षण के बारे में विवादित बयान पर दी सफाई, अमेरिका में दिया था विवादित बयान

🔸हिमाचल: अवैध मस्जिद निर्माण के संबंध में म्युनिसिपल कोर्ट दे चुकी है 54 बार नोटिस, देवभूमि की डेमोग्राफी में आया खतरनाक बदलाव… शिमला की सड़कों पर घंटों मचा बवाल, आज बाजार बंद

🔸ट्रेनों में लगेंगे कैमरे, कोच के अंदर और बाहर की हरकतें होंगी रिकॉर्ड… रेलवे का बड़ा फैसला

🔸इजरायल ने भारतीय श्रमिकों पर लगे आरोपों को किया खारिज, बोला- 15000 और भर्तियां करेंगे

🔸कर्नाटक के मांड्या में गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव: भीड़ ने कई दुकानें और गाड़ियां जलाईं; पिछले साल भी दरगाह के सामने हुआ था दंगा

🔸RG Kar Case: सीबीआई ने संजय रॉय और 4 जूनियर डॉक्टर से की पूछताछ; दो पुलिसवालों से भी पूछा- कैसे की जांच?

🔸Haryana: कांग्रेस ने जारी की तीन सूची, कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे को टिकट, 88 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, 2 खाली

🔸सेमीकंडक्टर क्षेत्र को लेकर पीएम मोदी का सपना! दुनिया के हर उपकरण में लगी हो भारत में बनी चिप

🔸बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने खुदकुशी की: बांद्रा स्थित बिल्डिंग की छठी मंजिल से लगाई छलांग

🔸​​​​​​​चीन एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता, भारतीय सेना मुस्तैदी से तैनात : आचार्य प्रमोद कृष्णम

🔸राहुल गांधी के बयान से भड़के सिख, घर के बाहर किया प्रदर्शन, कहा- मांगो माफी, राहुल ने अमेरिका में कहा था-भारत में सिखों नहीं पहन सकते पगड़ी और कड़ा, गुरुद्वारा नहीं जा पाते

🔸​​जहां से निकला कोरोना, चीन की उसी लैब ने बना दिया महामारियों से निपटने वाला टीका, लेकिन चीन पर कितना भरोसा ?

🔸मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रशासन को किया अलर्ट, बाढ़ में फंसने वालों के त्वरित सुरक्षित रेस्क्यू व पुराने मकानों को क्षति से बचाने हेतु दिया निर्देश

🔸सिंगरौली (मध्य प्रदेश): नगर निगम के सिविल विभाग में भ्रष्टाचार उजागर होने पर चीफ इंजीनियर वीपी उपाध्याय दायित्व मुक्त, कलेक्टर ने पंकज वाधवानी, महाप्रबंधक जल निगम को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी

🔸सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने बताया- जिले की 20000 छात्राओं व महिलाओं को आत्मरक्षार्थ दिया जाएगा प्रशिक्षण
🔸सिंगरौली, मध्य प्रदेश: कोल इंडिया की कंपनी एनसीएल के विरुद्ध हुए विस्थापित, 1980 से 2000 तक अधिग्रहित भूमि परिसंपत्तियों का अब तक नहीं हुआ निराकरण, पूर्व विधायक रामलल्लू बैस के समर्थन में 14 सितंबर को बंद करेंगे जयंत व दुधीचुआ खदान

🔸रीवा: डीजीसीए ने रीवा एयरपोर्ट को दी मंजूरी, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने जताया हर्ष, कहा- रीवा के विकास को लगा पंख

🌟खेल समाचार🌟

🔹भारत में वनडे विश्व कप करवाकर मालामाल हुआ ICC, 1.39 अरब डॉलर कमाए

🔹दिलीप ट्रॉफी में रिषभ पंत की जगह लेंगे शहडोल के हिमांशु मंत्री, सुल्तानपुर के हिमांशु फर्स्ट क्लास क्रिकेट टीम में बतौर बॉलर शामिल

आप सभी का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *