शुक्रवार, 20 जून 2025 के मुख्य समाचार

Newspost, Editorial Desk. Compilation- Dayanand Sharma, Editing- Rohit Gupta.

🐯सिंगरौली के समाचार🐯

🔸International Yoga Day/ सिंगरौली : एनसीएल, एनटीपीसी, हिंडालको महान, जिला प्रशासन, व्यापारिक व नागरिक समितियों ने की तैयारी

🔸Yoga Day : अपना पार्क में नर नारी व बच्चे करेंगे योगाभ्यास, प्राणायाम

🔸राजभाषा : NCL के CETI स्थित एमडीआई सेंटर में संपन्न हुई एक दिवसीय कार्यशाला

🔸मानसून : गुरुवार को मानसूनी बादलों ने सिंगरौली परिक्षेत्र में दी दस्तक, तेज गरज तड़क के साथ हुई मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफनाए, 27 सेमी से अधिक रिकॉर्ड हुई वर्षा

💥एमपी मानसून अपडेट💥

आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल अगले 4 दिन तक पूरे प्रदेश में आंधी व बारिश की संभावना बनी रहेगी।

शुक्रवार 20 जून : गुना, अशोकनगर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज में भारी बारिश। 24 घंटे में साढ़े 4 इंच से ज्यादा वर्षा की संभावना। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश।

शनिवार 21 जून: रीवा सीधी में अति भारी बारिश। सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल में भारी बारिश। प्रदेश के अन्य जिलों में आंधी-बारिश।

रविवार 22 जून: गुना, अशोकनगर-शिवपुरी में भारी बारिश यानी 24 घंटे में साढ़े 4 इंच। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में आंधी-बारिश।

सोमवार 23 जून: दमोह, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, गुना और अशोकनगर में भारी बारिश। अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश।

वर्तमान में पूर्वोत्तर झारखंड एवं उससे लगे पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी संबद्ध है जो उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। दक्षिण पंजाब से असम तक पूर्व-पश्चिमी द्रोणिका बनी हुई है, जो उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से होकर जा रही है। इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से फिलहाल पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

🌎देश दुनिया की प्रमुख घटनाएं🌍

🔸मोदी का 3 देशों का दौरा खत्म, भारत लौटकर पहुंचे बिहार के सीवान: 5 दिन में 27 हजार किमी का सफर किया; साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया गए

🔸बिहार में मोदी : सीवान में हजारों करोड़ के तमाम विकास कार्यों एवं अधोसंरचना का किया लोकार्पण, शिलान्यास, कहा- लालटेन और पंजे से बचना जरूरी

🔸4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव: केरल की नीलांबुर सीट पर सबसे ज्यादा 70% वोटिंग, गुजरात की दोनों सीटों पर 54% मतदान हुआ

🔸ईरान-इजरायल : भीषण जंग तेज, तेलअवीव में अस्पताल पर हमला, माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस को भी बनाया निशाना, 200 घायल; नेतन्याहू ने खामेनेई के खात्मे का लिया संकल्प

🔸इजराइल ने ईरान के परमाणु रिएक्टर को बनाया निशाना, हार्डवाटर संयंत्र भी ध्वस्त5, 639 मौतें व 1300 से अधिक लोग घायल

🔸ईरान से मदद का कोई संदेश नहीं मिला, मुनीर-ट्रंप मीटिंग के बाद पाक के बदले सुर इजरायल ने एक और परमाणु वैज्ञानिक को मारा

🔸‘तेहरान में तानाशाहों से पूरी कीमत वसूलेंगे’… अस्पताल और रिहायशी इलाकों में ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइलें, तो भड़के बेंजामिन नेतन्याहू

🔸ट्रंप ने टिकटॉक पर प्रतिबंध को एक बार फिर टाला, आखिर चीन से इतना डरा हुआ क्यों है अमेरिका?

🔸​Piyush Goyal in UK: ‘2047 तक भारत को 32 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना लक्ष्य’, लंदन में बोले पीयूष गोयल

🔸​Yoga Day 2025: देश ही नहीं विदेशों में भी योग दिवस को लेकर लोगों में उल्लास; अमेरिका में हो रहीं खास तैयारियां

🔸Rahul Gandhi Birthday: 55 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी ने भी दी जन्मदिन की बधाई

🔸कांग्रेस का चीन प्रेम : कांग्रेस मानसून सत्र में चीन/ पाकिस्तान को मुद्दा बनाएगी- सूत्र

🔸​गुजरात : पुलिस ने 200 अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ा, निर्वासन प्रक्रिया जारी

🔸जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा कोई रियायत नहीं बल्कि संवैधानिक अधिकार है: फारूक अब्दुल्ला

🔸​​​राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 जून को देहरादून में करेंगी ‘राष्ट्रपति निकेतन’ का निरीक्षण, आम जनता के लिए खोलने की तैयारी

🔸एअर इंडिया को बिना जांचे एयरबस उड़ाने पर चेतावनी: DGCA ने कहा- प्लेन में अन वेरिफाइड इमरजेंसी इक्विपमेंट मिले, रजिस्ट्रेशन भी पुराना

🔸​​हवाई अड्डों के पास से हटाए जाएंगे अवरोध, सीमा से अधिक ऊंचाई वाले पेड़ और भवन हटाए जाएंगे

🔸​​​​​Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में अब सारा ध्यान ब्लैक बॉक्स की डीकोडिंग पर, जांच एजेंसियां सतर्क

🔸Bihar: 21 से 25 जुलाई तक चलेगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

  • 🔹​IND vs ENG: ‘SENA देशों में टेस्ट सीरीज जीतना IPL से ज्यादा बड़ी उपलब्धि’, इंग्लैंड के खिलाफ गिल ने भरी हुंकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *