Newspost, Hindu Calender. Presenter- Swami Dayanand Sharma.

🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞
⛅दिनांक – 17 दिसम्बर 2024
⛅दिन – मंगलवार
⛅ क्रोधी काल विक्रम संवत् – 2081
⛅अयन – दक्षिणायन
⛅ऋतु – हेमन्त
⛅मास – पौष
⛅पक्ष – कृष्ण
⛅तिथि – द्वितीया प्रातः 10:56 तक, तत्पश्चात तृतीया
⛅नक्षत्र – पुनर्वसु रात्रि 12:44 दिसम्बर 18 तक, तत्पश्चात पुष्य
⛅योग – ब्रह्म रात्रि 09:11 तक, तत्पश्चात इन्द्र
⛅राहु काल – दोपहर 02:52 से शाम 04:09 तक
⛅सूर्योदय – 07:07
⛅सूर्यास्त – 05:26
⛅दिशा शूल – उत्तर दिशा में
⛅ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:28 से 06:21 तक
⛅अभिजीत मुहूर्त –  दोपहर 12:15 से दोपहर 12:57 तक
⛅निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:10 दिसम्बर 18 से रात्रि 01:03 दिसम्बर 18 तक
⛅व्रत पर्व विवरण – त्रिपुष्कर योग (प्रातः 07:14 से प्रातः 10:56 तक)
⛅विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है व तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🔹 शीत ऋतु में विशेष तौर पर होने वाला कफ रोग 🔹

🔸 कफ प्रकृति वाले लोगों को मंदाग्नि होने से कफ होता है। आहार में मधुर, नमकीन, चिकनाई युक्त, गुरु व अधिक मात्रा में लिया गया आहार कफ उत्पन्न करता है।

🔸 कफ के रोगी तीखा, कड़वा व कसैले रस अधिक लें। मिर्च, काली मिर्च, हींग, लहसुन, तुलसी, पीपरामूल, अदरक, लौंग आदि का सेवन विशेष रूप से कर सकते हैं।

🔸 आहार रुक्ष, लघु, अल्प व उष्ण गुणयुक्त लें। जिस में बाजरा, बैगन, सहजन, सुआ की भाजी, मेथी, हल्दी, राई, अजवायन, कुलथी, चने, तिल का तेल, मूँग, बिना छिलके के भुने हुए चने का सेवन करें। उबालने पर आधा शेष रहे पानी और अनुकूल पड़े तो सौंठ के टुकड़े डाल कर उबला हुआ पानी पियें। हो सके तो पानी गर्म-गर्म ही पियें। छाती, गले व सिर पर सेंक करें। नींद अधिक न लें।

🔹 औषधि : भोजन के बाद हिंगादी हरड़ चूर्ण या संत कृपा चूर्ण का सेवन करें अथवा संत कृपा चूर्ण दिन में 2 बार शहद के साथ लें। गजकरणी करें। सूर्यभेदी प्राणायाम करें।

प्रातः गौमूत्र अथवा गौझरण अर्क का सेवन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *