हत्या के प्रयास के आरोपियों को खुटार पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों की है आपराधिक हिस्ट्री
पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पन्नू सिंह परस्ते व कोतवाली प्रभारी सुधेश तिवारी के सतत निगरानी में चौकी प्रभारी खुटार श्रीमती शीतला यादव को तीन आदतन आरोपियों को घटना के 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने में मिली सफलता है। इन तीनों के विरुद्ध थाना बैढ़न में पहले से भी अपराध पंजीबद्ध हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग परसौना तिराहे पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पीड़ित को मरणासन्न स्थिति में उपचार हेतु जिला अस्पताल वैढ़न में भर्ती कराया गया। बाद में संगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पकड़े इए आरोपी:
उक्त प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु टीम बनाकर रोहित उर्फ गोलू पिता अमृतलाल दुबे उम्र 22 वर्ष, अमित उर्फ पप्पू पिता सालिकराम दुबे उम्र 19 वर्ष एवं अंकित पिता निर्भय नाथ दुबे उम्र 24 वर्ष सभी नि. ग्राम देवरी चौकी खुटार को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 1472/23 धारा 294, 323, 307, 506, 34 भा.द.वि. के अंतर्गत माननीय न्यायालय बैढ़न के समक्ष पेश किया गया।
आपराधिक इतिहास:
उक्त आरोपी पेशेवर अपराधी हैं जिनके विरुद्ध पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध हैं जो माननीय न्यायालय में विचाराधीन हैं। इन पर क्रमशः (1) अप. क्र. 364/19 धारा 392 भा.द.वि. (2) 364/19 धारा 392 भा.द.वि. (3) 218/22 धारा 294, 323, 506, 34 भा.द.वि. का थाना बैढ़न में पंजीबद्ध है।
इनकी रही भूमिका
उक्त कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी, खुटार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक श्रीमती शीतला यादव, सउनि अशोक दुबे, प्र.आर. दयाशंकर शर्मा, गणेश मीणा, रायसिंह, आर. मनीष पाण्डेय, प्रदीप राठौर, अभिषेक सिंह, विनोद शाक्य, सुदर्शन चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
