हाई टेंशन करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Regional Desk, RB Singh ‘Raaz’, MP.

सीधी जिले के कमर्जी थानान्तर्गत कोल्हूडीह निवासी एक युवक की हाई टेंसन तार के चपेट में आ जाने से मौत हो गई। हाई टेंसन तार की चपेट में आने से मौत की खबर से नाराज परिजनों ने पटपरा स्थिति बिजली आफिस में घुसकर मौजूद बिजलीकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की है। आहत कर्मचारियों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार कोल्हूडीह निवासी बृजभान सिंह का 18 वर्षीय पुत्र किसन सिंह गांव में ही हाई टेंसन तार 11 हजार केव्ही की चपेट में आ गया था जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना रविवार की बताई गई है। सोमवार सुबह परिजन सोन नदी स्थित गऊघाट में अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर आ रहे थे तभी रास्ते में पटपरा स्थित बिजली कार्यालय में नजर पड़ी जहां मौजूद बिजली कर्मियों को देख परिजन व ग्रामीण आग बबूला हो गए और कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए मौजूद कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट कर दी। 

मारपीट की इस घटना में पटपरा बिजली कार्यालय में पदस्थ तीन कर्मचारी घायल हुए है जिनमें प्रभुनाथ विश्वकर्मा, विश्वनाथ प्रसाद विश्वकर्मा एवं रामनरेश पटेल को चोटे आई हैं जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *