चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था के बीच एनसीएल स्टेडियम में फूंका गया रावण का पुतला

Newspost, MP CG, सिंगरौली.


असत्य पर सत्य, अहंकार पर सदाचार, अनीति पर सुनीति, अधर्म पर धर्म पर विजय के प्रतीक विजयादशमी पर मंगलवार को देश भर में भगवान राम के रावण पर विजय के महापर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भी विभिन्न स्थानों पर धूमधाम के साथ यह पर्व मनाया गया। सिंगरौली में मां दुर्गा की नौ दिनों तक भक्तिपूर्ण उपासना के बाद विजयदशमी (दशहरा) का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। मंगलवार सुबह से ही सिंगरौली के एनसीएल स्टेडियम में लगभग 50 फीट का रावण का पुतला तैयार कर उसे क्रेन की मदद से खड़ा किया गया था। इस आयोजन को देखने के लिए हज़ारों की संख्या में स्थानीय लोग स्टेडियम पहुंचे।

इस बार रावण दहन का कार्यक्रम देखने के लिए सिंगरौली के भाजपा विधायक रामलल्लू बैस, मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, कांग्रेस नेता शेखर सिंह व मनोज कुलश्रेष्ठ, भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग बंटी आदि उपस्थित रहे। मोरवा थाना के निरीक्षक अशोक सिंह परिहार पुलिस बल के साथ व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में वहां पहुंचे थे लोग। रावण दहन के आयोजन में करीब एक घंटे तक चली आतिशबाजी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *