गिड़गिड़ाते हुए बोला- ‘साहब गोली मत मारना मुझे जेल भेज दो’

UP DESK, (NPG Media), Ayodhya

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के विधान सभा में दिए गए कथन कि, ‘प्रदेश के माफिया, गुंडा बदमाश को मिट्टी में मिला दूंगा’ के बाद सरकार की जीरो टालरेंस (zero tolerence) की नीति और अपराध (crime) को जड़ से खत्म करने के कड़े तेवर से यह स्पष्ट हो गया था कि अब सूबे में बुलडोजर (bull dozer) गर्जेगा और अपराधी या तो साफ हो जाएंगे अथवा प्रशासन के हंटर (hunter) से थर थर कांपेंगे।

25 फरवरी 2023 को विधानसभा UP में CM योगी

सूबे (state) में बिल्कुल वैसा ही हो रहा है। जनमानस निर्भय व चैन से लेकिन अपराधियों में पुलिस की कार्रवाई का डर गहराई तक बैठ गया है। आए दिन पुलिस एनकाउंटर (encounter) की घटनाओं से भतभीत वे खुद ही थानों जा कर जेल भेज देने की मिन्नतें करते हुए सरेंडर कर रहे हैं।

अनोखे ढंग से किया सरेंडर

अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्र रुदौली से एक ऐसा ही प्रकरण सामने आया है। यहाँ गौकशी के मामले में बीते 1 साल से फरार चल रहे एक बदमाश ने थाना दिवस पर थाने आया और सरेंडर कर दिया। उसने थाने में घुसने पहले अपने सीने पर ‘आत्मसमर्पण’ लिखा एक पोस्टर लगा रखा था। इस पर यह भी लिखा था कि ‘कृपया मुझे गोली न मारें, मैं खुद को आत्मसमर्पण कर रहा हूँ। यह बात शनिवार की है। अयोध्या के रुदौली थाने में थाना दिवस चल रहा था। इसी बीच सीओ (Circle Officer, Police) सत्येंद्र भूषण तिवारी के पास गौकशी का एक फरार अपराधी अकबर अली गले में तख्ती टांगे उनके पास पहुंच गया। यहां उसने कहा, ‘कृपया मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। मैं फरार (absconding) बदमाश अकबर अली हूँ।’

थाना दिवस पर वहाँ उपस्थित अन्य लोग अपराधी को इस तरह सरेंडर करता देख हैरान रह गए।

अपराधी ने कहा :

अपराधी अकबर अली ने पूछताछ में सीओ को बताया कि उसकी पत्नी पहले से ही जेल में है। अब वह भी खुद को सरेंडर कर रहा है। इसके बाद मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

CO का कहना-

सीओ ने बताया कि फरवरी 2022 में गौकशी के एक मामले में 6 लोगों को नामजद किया गया था। इनमें कुछ लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब एक साल से फरार रहे अकबर अली के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *