परिवार व सगे संबंधी खुश, लोग दे रहे बधाईयां
Newspost, Regional Desk, A. Anand
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। देश के कठिनतम प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस्ड के आज घोषित नतीजे में सिंगरौली जिले के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के 17 वर्षीय सुपुत्र यशोवर्धन सिंह ने 15 हजार रैंक लाकर आईआईटी के लिए अपनी सीट पक्की कर ली। इस सफलता से यशोवर्धन के सपने को अब उड़ान मिल गई है। स्पेस विषयों में रुचि के कारण एस्ट्रोनॉट बनाने का सपना देखने वाले यशोवर्धन सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सतना के किस्तु कला से तथा दसवीं की पढ़ाई उन्होंने भोपाल स्थित संस्कार वेली से की है। इसके बाद आगामी पढ़ाई के लिए वह कोटा चले गए थे। 12वीं पास करते ही उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में जेईई एडवांस्ड परीक्षा को उतीर्ण कर अपने परिजनों समेत शिक्षकों का नाम रोशन कर दिया है।
आज रिजल्ट जारी होते ही निरीक्षक अशोक सिंह परिहार को परिजनों समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी हो गया। यशोवर्धन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। इनके दिये संस्कार और लगन के बदौलत ही सफलता मिली है।
