व्यय रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया तो होगी 171 की कार्यवाही

Newspost, Election Desk, सिंगरौली, MP.

विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक डी. फणीकुमार के द्वारा सभी अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखाओं के प्रथम चरण का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सिंगरौली जिले की 3 विधानसभा क्षेत्रों के 14 प्रत्याशियों द्वारा व्यय का विवरण प्रस्तुत नहीं करने पर उन्हें नोटिस भेजा गया है।

चितरंगी विधानसभा क्षेत्र से एक अभ्यर्थी को नोटिस:

लेखा प्रेक्षक ने 5 नवम्बर को विधानसभा क्षेत्र देवसर, 6 नवम्बर को विधानसभा क्षेत्र चितरंगी तथा 7 नवम्बर को विधानसभा क्षेत्र सिंगरौली के अभ्यार्थियो के व्यय लेखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधानसभा क्षेत्र 79 चितरंगी से अभ्यर्थी छोटेलाल सिंह पैगाम के द्वारा निर्धारित दिन पर अपना चुनाव व्यय रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया है।

सिंगरौली विधानसभा से 4, देवसर से सर्वाधिक 9 अभ्यर्थियों से पूछा कारण

विधानसभा क्षेत्र सिंगरौली से प्रत्याशी ओमप्रकाश, महेश प्रताप सिंह, माधवेन्द्र शुक्ला, अजिमुल्ला के द्वारा निर्धारित दिवस पर अपना व्यय रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया गया। विधानसभा क्षेत्र 81 देवसर से प्रत्याशी राजेन्द्र मेश्राम, रामदीन साकेत, प्रमिला वर्मा, दिनेश कुमार, लालपती साकेत, शिवकली साकेत, डा. सुषमा प्रजापति, श्रीनिवास प्रजापति, अनारकली प्रजापति के द्वारा निर्धारित दिवस पर अपना व्यय रजिस्टर प्रस्तुत नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

नहीं प्रस्तुत किया तो….

उन्हें निर्देश दिये गये हैं कि विधानसभा क्षेत्र देवसर के उपरोक्त प्रत्याशी आज 9 नवम्बर, विधानसभा क्षेत्र 80 सिंगरौली के उपरोक्त प्रत्याशी 11 नवम्बर तथा विधानसभा क्षेत्र 79 चितरंगी के प्रत्याशी 9 नवम्बर को निरीक्षण के लिए रजिस्टर प्रस्तुत करें। ऐसा करने में विफल रहते हैं तो आईपीसी की धारा 171 के तहत कार्यवाही शुरू की जाएगी और उम्मीदवारों को चुनाव के दौरान वाहनों के उपयोग के लिए दी गई अनुमति वापस ले ली जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *