Newspost, National Desk, Rohit Gupta.
रामानंद सम्प्रदाय के वर्तमान चार जगद्गुरु रामानन्दाचार्यों में से एक, चित्रकूट में स्थित संत तुलसीदास के नाम पर स्थापित तुलसी पीठ नामक धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक और अध्यक्ष, जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज का स्वास्थ्य आगरा में खराब हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया गया था। ताजा जानकारी के अनुसार उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिये एयर एंबुलेंस से देहरादून एम्स ले जाया जाएगा।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के तार्किक साक्ष्यों के आधार पर रामजन्म भूमि प्रकरण का पटाक्षेप हुआ था।
