वाहन में मिले एक राजनीतिक दल के पोस्टर
Newspost, MP Desk. सिंगरौली।
मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने एक फोर व्हीलर कार से शराब पैकारी करने वाले 2 लोगों को मौके से पकड़ा है। नई सफारी गाड़ी से 4 पेटी अंग्रेजी शराब सहित एक पार्टी के पोस्टर भी पुलिस ने जप्त किये हैं।
ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को नये विधानसभा के गठन के लिए मतदान होना है और इस समय चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। चुनाव को येन केन प्रकारेण अपने पक्ष में प्रभावित करने के लिए एक ओर पार्टियों के लोग जहाँ पुराने हथकंडों को आजमाने में लगे हैं तो दूसरी ओर चुनाव आयोग के निर्देशन में शासन प्रशासन भी अत्यधिक चौकन्ना है।
बहरहाल यह प्रकरण जांच का विषय बना हुआ है। यदि वोटरों को प्रभावित करने के लिए गांव गांव शराब पहुंचाई जा रही है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। बताया गया है कि सोशल मिडिया पर इसका विडियो वायरल है।
