पात्र छात्रों को शासकीय योजना के तहत मिली साइकिल
Newspost, Regional Desk, A. Anand
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शासकीय हाई स्कूल सासन में मां सरस्वती का विधिपूर्वक पूजन व हवन के साथ-साथ पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे। समस्त कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य आरपीएस दुबे के दिशा निर्देश में संपन्न किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र मौर्य के साथ-साथ अन्य शिक्षक विजय शाह, अशोक सिंह, अखिलेश दांगी, श्रवण चतुर्वेदी, दिनेश शाहवाल, सावित्री दिवाकर, राधाकृष्ण गुप्ता और रुना दांगी ने भी कार्यक्रम में भरपूर सहयोग किया।
