गांधी जयंती के अवसर पर सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

Newspost, A. Anand, सिंगरौली, MP.

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का समापन गांधी जयंती पर हो गया। गत 15 सितम्बर से प्रारंभ इस पखवाड़े में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा था। इन कार्यक्रमों के सहयोगी की भूमिका निभाने वाले युवा समूहों और सफाई मित्रों को सम्मानित करने हेतु नगर निगम सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में उपस्थित रहे सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत और आज की स्थिति में बहुत परिवर्तन हुए हैं। सिंगरौली को स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर वन शहर बनाने की दिशा में सबको कार्य करना होगा।

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एमआईसी सदस्य और वार्ड 24 की पार्षद शिव कुमारी कुशवाहा ने कहा कि सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा और सम्मान दिलवाना सबसे अहम है, यही स्वच्छता की प्रमुख कड़ी हैं। नेता प्रतिपक्ष महिला मोर्चा की भाजपा अध्यक्ष और वार्ड नं. 40 की पार्षद सीमा जायसवाल ने निरंतर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने सहित प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान को जमीनी स्तर पर उतारे जाने को आवश्यक कहा।

वार्ड 31 के पार्षद भारतेंदु पांडेय ने कहा कि शहर के जो वार्ड आदर्श तौर पर स्थापित हैं। उन्हीं के तर्ज पर सभी वार्डों को जमीनी स्तर से जुड़कर व्यवस्थित किया जाए। जिससे सही मायने में परिवर्तन परिलक्षित हो। नगर पालिक निगम सिंगरौली अध्यक्ष देवेश पांडेय ने अपने उद्बोधन में इंदौर का उदाहरण देते हुए सिंगरौली को उसी तर्ज पर सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।

आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे ने कहा कि सफाई मित्रों की सुरक्षा और सम्मान हमारी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए हम पूरा प्रयास करेंगे। सिंगरौली शहर का सौंदर्यीकरण और नागरिक भागीदारी सुनिश्चित करके स्वच्छता में बेहतर परिणाम आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *