Regional Desk, RB Singh ‘Raaz’, सीधी, MP.

अखिल कोटि ब्रह्मांड नायक परिपूर्णतम परमात्मा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री सीताराम जी की आशीर्वाद अनुकंपा से नगर सीधी में स्थित रोली मेमोरियल मैं नौ दिवसीय संगीतमयी श्री राम कथा का दिव्य भव्य आयोजन आज से हो रहा है। आज रविवार 3 सितंबर से 11 सितंबर तक सायं 6 बजे से 8 बजे तक श्री राम कथा की अविरल वर्षा कथा व्यास पुरुषोत्तम दास जी महाराज के श्री मुख से होगी। संचालन श्रीधाम अयोध्या से पधारे रघुनंदन दास जी महाराज द्वारा किया जाएगा।

उक्त आयोजन में सभी भक्त जनों से आग्रह किया गया है कि इस पुनीत अवसर पर सपरिवार पधार कर अपने भगवान श्री सीताराम जी की अमृतमई कथा को श्रवण कर अपने मानव जीवन को कृतार्थ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *