Newspost, Regional Desk, RB Singh ‘Raaz’, सीधी, मध्य प्रदेश.
नोडल अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि आज 21 दिसंबर को जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन डमक में एवं ग्राम पंचयत भवन बघौड़ी में शिविर आयोजित की जायेगी। इसी प्रकार सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत परिसर धनखोरी में, ग्राम पंचायत परिसर खिरखोरी में, ग्राम पंचायत परिसर पड़रिया कला में एवं ग्राम पंचायत परिसर करूइखांड में, कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत परिसर पोड़ी में एवं ग्राम पंचायत परिसर कोटा में, मझौली अंतर्गत पंचायत कार्यालय परिसर नेबूहा एवं पंचायत कार्यालय परिसर जमुआ नं. 2, रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम पंचायत परिसर मऊ में, ग्राम पंचायत परिसर चोभरा दिग्विजय सिंह, ग्राम पंचायत परिसर शिकारगंज में एवं ग्राम पंचायत परिसर बाघडधवैया में शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर प्रातः 10 बजे से शायं 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित अभियान में आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीन दयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, पीएम पोषण योजना, हर घर जल जल जीवन मिशन, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग,स्वाइल हैल्थ कार्ड उन्नत कृषि यंत्र वितरण आदि को शामिल किया गया है।
