डाक कर्मचारियों की हड़ताल के तीसरे दिन भी धरना जारी
Newspost, News Desk, A. Anand.
गत 13 दिसम्बर से भारतीय डाक विभाग के कर्मचारी (ग्रामीण) अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर आज तीसरे दिन गुरुवार को भी धरने पर डटे रहे। इनके बेमियादी हड़ताल से पोस्ट आफिस से संबंधित काम काज प्रभावित हो रहा है।
डाक कर्मी अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में – 8 घंटे काम व पेंशन सहित अन्य लाभ प्रदान करने के लिए है। कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिश के अनुसार 12, 24 एवं 36 वर्ष पर वेज भत्ता, समयबद्ध वेतन वृद्धि, वित्तीय भत्ता सहित तत्काल कार्यान्वयन, समूह बीमा कवरेज 5 लाख रुपये तक बढ़ाना, विभागीय कर्मचारियों के समान समानता ग्रेजुयटी में वृद्धि, 180 दिनों की संवेतनिक अवकाश एवं उसका नगदीकरण, जी.डी.एस. एवं उनके परिवार को चिकित्सा सुविधा प्रदान करना, समान कार्य/ कार्यभार के समान वेतन, 8 घंटे कार्य कराने, व्यवसायिक लक्ष्यों के रूप में जी.डी.एस. द्वारा सामना किये गये सभी प्रकार के उत्पीडऩ को रोकने, सेवाओं को बढ़ाने और तेज करने के लिये सभी शाखा कार्यालयों में लेपटॉप, प्रिंटर एवं ब्राडबैंड नेटवर्क पहुँच प्रदान करने की मांग शामिल है।
इस हड़ताल में सिंगरौली वैढ़न सब डिवीजन से सेक्रेटरी रामफल पटेल अमलोरी एबीपीएम, अनुपम मिश्र विंध्यनगर एबीपी, रजनीश शुक्ला, मनोज साहू , लक्ष्मी प्रसाद, महेश नाहक, अरुणोदय त्रिपाठी, शुभम सिंह परिहार उपस्थित रहे।
