मोरवा थाने में निरीक्षक ने विधिपूर्वक की शस्त्रों की पूजा

Newspost, MP CG.

सिंगरौली।

सदियों से चली आ रही भारतीय सनातन परम्परा के अनुसार विजयदशमी पर्व पर शास्त्रों की विधि विधान से पूजा की जाती है। मोरवा थाना परिसर में मंगलवार को प्रात: से ही पुलिसकर्मी शास्त्रों की साफ सफाई में जुटे रहे। इस परंपरा को निभाते हुए विजयदशमी पर मोरवा थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों ने वैदिक विधि से शत्रों की पूजा की और नगर व राष्ट्र की रक्षा तथा सभी के कल्याण की कामना की।

आज सुबह निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक संजीत सिंह, भोला पटेल व मोरवा थाने के समस्त पुलिस बल द्वारा विधि विधान से हथियारों की सफाई कर पूजा की गई। 

पुलिस थाने के इन शस्त्रों की हुई पूजा

थाने के पुलिस बल द्वारा उपयोग हेतु शस्त्र एके 47, इंसास राइफल, पिस्टल, रिवाल्वर आदि की सफाई की गई। जिसके बाद इन हथियारों पर पुष्प और कुमकुम लगाकर पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा संपन्न कराई गई।

दोहराया संकल्प:

शस्त्र पूजन के बाद मोरवा पुलिस बल द्वारा निर्दोष पर शस्त्र का उपयोग नहीं करने का संकल्प लेकर जनता की रक्षा की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *