Newspost, Election Desk, Ashish Soni, Rewa,MP
रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी के नेतृत्व में शहर भर के थाना प्रभारी स्टाफ द्वारा विशेष चेकिंग अभियान किया गया विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने बुधवार की रात होटल, ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया। बाहर से आने वाले लोगों को बिना पहचान पत्र के कमरा नहीं देने को कहा। ऐसा होने पर कार्यवाही की चेतावनी दी।

पुलिस की टीम ने रीवा जिले के विभिन्न होटल और ढाबों पर छापेमारी की। कहा कि विधानसभा चुनाव चल रहा है। संदिग्ध लोग भी जिले में आ सकते हैं। ऐसे में होटल मालिक को सावधान रहना है। बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा नहीं देना है। होटल में आने-जाने वालों का विवरण रजिस्टर प्रतिदिन अंकित करें। ढाबा मालिकों को बताया कि वह बिना लाइसेंस के शराब नहीं परोस सकते हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कानूनी कार्रवाई होगी।
