दोपहर डेढ़ बजे मड़रिया बाईपास में सभा को करेंगे संबोधित

Newspost, Election Desk, RB Singh ‘Raaz’.

सीधी, मध्य प्रदेश.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 7 नवंबर को सीधी जिले में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए सभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा के सीधी जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा 7 नवंबर को मड़रिया बाईपास क्षेत्र में दोपहर 1:30 बजे आयोजित की गई है। प्रधानमंत्री मोदी सीधी जिले के भाजपा विधानसभा प्रत्याशियों के पक्ष में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की खबर यहां पहुंचते ही भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष केके तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बद्री मिश्रा, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *