Newspost, Editorial Desk.Rohit Gupta.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिर एक निजी न्यूज़ चैनल से की बेबाक बातचीत…! कहा- 400 सीट एनडीए का संयुक्त लक्ष्य…, हम इस पर अडिग…, हमने 10 साल देश के लिये काम किया है और करते रहेंगे।

संविधान बदलने के सवाल पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कांग्रेस संविधान के साथ खेल खेलती रही, खिलवाड़ करती रही। हमें संविधान बदलने का पाप करना होता तो हम पहले ही कर लेते। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने संविधान में पहला संशोधन ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच’ पर रोक लगाने के लिए किया था। उन्होंने कटाक्ष करते हुए गंभीर मुद्रा में कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी पार्टी का संविधान नहीं मानते, ऐसे में इनके मुख से देश के संविधान पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। इन्होंने अपनी सुविधा के लिए देश के संविधान से छेड़छाड़ किया, अब वे अपनी पार्टी के संविधान को भी किनारे कर दिये हैं।

पीएम ने कहा कि हमारे संविधान को कोई नहीं बदल सकता। ... सुनें प्रधानमंत्री मोदी को लाइव....।।👉👇

Source: TV9 Bharatvarsh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *