📌राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू व पीएम नरेन्द्र मोदी ने मनु भाकर एवं सरबजोत सिंह से बात कर दी बधाई
Newspost, Editorial Desk
पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने अमिट इतिहास रच दिया है। वे पहली ऐसी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिसने एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीते हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर रेंज की शूटिंग स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की है।
मनु ने मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता है। यह मनु भाकर का पेरिस ओलंपिक में दूसरा मेडल है. मनु इसके साथ ही ओलंपिक इतिहास में ऐसी पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीते हैं. मनु ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
मनु के साथ साथ सरबजोत को मिल रहीं बधाइयां
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मनु एवं सरबजोत से सीधे बात की और उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। इस उपलब्धि पर देश के कई मंत्री, सांसद, नेता, विभिन्न खेलों के नामचीन खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने मनु भाकर से कहा कि टोक्यो ओलंपिक में आपकी पिस्तौल दगा दे गई थी, लेकिन उसका बदला आपने पेरिस ओलंपिक में भली प्रकार से ले लिया है।
