Regional Desk, RB Singh ‘Raaz’, सीधी.

एमपी के सीधी शहर के बायपास के समीप रामपुर पटेहरा में गुरूवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे एक हाईवा की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है।

घटना के संबंध में अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार धीरेन्द्र रावत एवं विक्रम रावत अपनी बाइक सें जा रहे थे सामने से आ रहा हाइवा वाहन क्रमांक एमपी-17 जेडसी 3166 की चपेट में आ गए जिससे घटनास्थल पर ही दोनो की मौत हो गई है।

वहीं इस घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हाइवा को जप्त करते हुए मृतक बाइक सवारों को जिला चिकित्सालय ले आया गया जहां शुक्रवार को पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *