Newspost, City Desk, Manish Chaudhary.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। रविवार सुबह मोरवा थाना क्षेत्र के चिकवा मंडी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जहां गहरे नाले में गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। बताया जाता है की वृद्ध व्यक्ति राजाराम सिंह गोंड पिता राम लखन गोंड़ निवासी अजगुढ़, थाना मोरवा क्षेत्र में ही रहकर दूकानों में पानी भरकर पहुंचाने का काम किया करता था। रात मंडी के समीप नगर निगम की खाली पड़ी दुकानों में सो जाता था। लोगों की मानें तो वह प्रतिदिन शराब का सेवन किया करता था, बहुत संभव है कि नशे की हालत में देर रात राजाराम लड़खड़ा कर गहरे नाले में गिर गया जिससे उसके सिर पर चोट आई और वह वहीं ढेर हो गया। सुबह लोगों ने उसका शव देख मोरवा पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर निरीक्षक अशोक सिंह परिहार ने उप निरीक्षक जयराम गुप्ता एवं अरुण सिंह परिहार को मौके पर भेजा, जहां उनके द्वारा पंचनामा तैयार कर शव को पीएम हेतु भिजवाया गया।

नगर निगम द्वारा ऐसे नालों को खुला रखना चर्चा में है। लोगों का कहना है कि उसे यदि स्लैब से ढंका गया होता तो ऐसी घटना नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *