Newspostg, Editorial Desk. Compilation- D.N. Sharma, Editing-Rohit Gupta.
बुधवार, 29 मई 2024 के मुख्य समाचार
📌 एमपी: छिंदवाड़ा में एक युवक ने अपनी नव विवाहिता पत्नी सहित परिवार की 4 महिला, 3 बच्चियों व एक पुरुष, कुल 8 लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला। सभी गहरी नींद में सो रहे थे। नृशंस कांड के बाद युवक ने भी लगा ली फांसी
📌 एमपी: इटारसी में ट्रेन की पैंट्री कार में जूठे डिस्पोजल गिलास आदि को धोकर फिर से उपयोग में लाने का मामला, आईआरसीटीसी ने की कार्यवाही
📌 एमपी/ सिंगरौली: कोल इंडिया के सीवीओ बृजेश त्रिपाठी ने एनसीएल के सीईटीआई स्थित एमडीआई में ‘मैराथन ट्रेनिंग एवं क्षमता विकास’ के 3 दिनी कार्यशाला का किया उद्घाटन
📌 एमपी/सिंगरौली: कमिश्नर रीवा ने कलेक्ट्रेट सभागार में ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के विस्थापन व मुआवजा में अनियमितता की जांच की, लोगों को सुना
📌 एमपी/ सिंगरौली: हर दिन चढ़ रहा है पारा, आसमान से बरस रही आग, आज 45° होगा तापमान, आगे 47-48 तक जाने का अनुमान
📌 एमपी/सतना: थाना रामपुर बाघेलान पुलिस ने मूर्तियों की चोरी एवं उन्हें खंडित करने के मामले में दो को किया गिरफ्तार
🔸भीषण गर्मी की चपेट में राजस्थान,दिल्ली, कई जगहों पर पारा 50 डिग्री के करीब, लोगों को हो रही परेशानी
🔸मिजोरम में बारिश और भूस्खलन के चलते भारी तबाही, अब तक 25 लोगों की मौत
🔸Kerala: कोच्चि में बादल फटने से चार लोगों की मौत, कई इलाकों में भरा पानी
🔸इजराइल का राफा पर नया IDF हमला, 20 लोगों की मौत
🔸30 मई को कन्याकुमारी जाएंगे PM मोदी, स्वामी विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 1 जून की शाम तक करेंगे ध्यान
🔸मोदी अब प्रधानमंत्री नहीं बन रहे : वाराणसी में बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी
🔸नवाज शरीफ ने 26 साल बाद माना ‘भारत’ को दिया था धोखा, दुनिया के सामने खुद खोल दी Pak की पोल
🔸आतिशी को कोर्ट ने बुलाया, अरविंद केजरीवाल को सताने लगा गिरफ्तारी का डर
🔸भारत के अगले नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री का इस साल कम से कम 8 विदेशी दौरा, एक दर्जन से अधिक इनविटेशन आए
🔸 बांग्लादेश में सैन्य अड्डा बनाना चाहता था अमेरिका? शेख हसीना का इनकार, चीन ने की तारीफ
🔸 7 राज्यों में आज हीटवेव का रेड अलर्ट:चुरू देश का सबसे गर्म शहर, तापमान 50.5°; पूर्वोत्तर राज्यों में रेमल तूफान के चलते बारिश की चेतावनी
🔸मोदी बोले- TMC बंगाल में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही:मुझे गंदी नाली का कीड़ा कहा गया, अब मैं गाली प्रूफ बन गया हूं
🔸पाकिस्तान से फिर आई राहुल, केजरीवाल और ममता के लिए शुभकामनाएं, फवाद चौधरी ने कहा- नरेंद्र मोदी की शिकस्त जरूरी
🔸’लव जिहाद रोकने के लिए RSS और ईसाई मिशनरीज मिलाएं हाथ’, वोटिंग से पहले निशिकांत दुबे का बड़ा बयान
🔸बांग्लादेशी सांसद के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सेप्टिक टैंक से मिले मानव मांस के टुकड़े और बाल
🔸न कोई फोन कॉल, कमरे में भी ‘नो एंट्री’, चुनावी नतीजे और एग्जिट पोल वाले दिन ये होती है PM मोदी की दिनचर्या
🔹न्यूयॉर्क में भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच देखने जा सकते हैं तेंदुलकर
🚩🚩जय श्री राम🚩🚩 आप का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो.. सुप्रभातम् ..!
