Newspostg, Spiritual Desk. Swami Dayanand Sharma.

आज का सन्देश

इस्कॉन भक्ति वेदांत हॉस्पिटल में सेवारत संत सुरपति दास ने यह जानकारी एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में जारी की है…उनका कहना है…!!!

     इस संसार में हर अपराध का न्याय दो जगह होता हैं। पहला मनुष्य द्वारा बनाई हुई अदालतों में और दूसरा प्रकृति की अदालत में। ऐसा विश्वास किया जाता है कि किसी भी व्यक्ति को इस दुनिया की अदालत में न्याय नही मिल पाता हो तो प्रकृति की अदालत में निश्चित ही न्याय मिलता है।

हमारे समाज और शासन द्वारा बनाई गई न्याय व्यवस्था एक जटिल प्रक्रिया है जिसके कारण कई बार अन्याय करने वाले अपने शक्ति का गलत प्रयोग करके बच जाते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ऐसे लोग हमेशा के लिए अपने गलत कर्मों के परिणाम से बचे रहेंगे।

उन्हें इस अदालत के बाद कुदरत की अदालत के फैसले के लिए भी तैयार रहना चाहिए। भगवान के न्याय की प्रक्रिया थोड़ी धीरे चलती है, किन्तु चलती अवश्य है.हमेशा बुरे कर्मों से बचना चाहिए क्योंकि अन्याय का फल अवश्य मिलता है।

सुरपति दास
इस्कॉन/भक्तिवेदांत हॉस्पिटल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *