NewsPost, Crime Desk, Ashish Soni, सिंगरौली /भोपाल.


घटना मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम चमरखोह में एक 7 वर्षीय नाबालिका के साथ दुष्कर्म की सामने आई है। मामला बुधवार का है जहां आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता को बेहतर इलाज हेतु रीवा भेजा है, जहां उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। वहीं इस मामले में आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार चमरखोह निवासी 7 वर्षीय मासूम से उसके दूर के जीजा लगने वाले दिलीप उर्फ बबुआ कोल ने दुष्कर्म किया। पीड़िता उसे समय घर में अकेली थी उसके परिजन बड़ी बेटी के लिए लड़का देखने महदईया गए हुए थे। वहीं पीड़िता अपने सहेलियों के साथ घर से कुछ ही दूर पर बकरियां चरा रही थी। आरोपी ने जबरन उसे सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुराचार किया और वहां से फरार हो गया। दर्द से कर रही मासूम ने घटना अन्य महिलाओं को बताई, जिसके बाद सभी ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर उपनिरीक्षक रूपा अग्निहोत्री ने सीएचसी मोरवा पहुंचकर मासूम की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध कायमी की। वहीं गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनय शुक्ला व भिपेन्द्र पाठक पुलिस बल के साथ आरोपी की धर पकड़ में जुटे रहे जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह आरोपी दिलीप उर्फ बबुआ कोल को परेवा नाला के पास के समीप जंगल से हिरासत में लिया गया। वही उसे अपराध क्रमांक 974/23 धारा 363, 376 एवं पास्को एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *