newspost, UP Desk, Sushil Tiwari, Renukoot.

रेनुकूट. सोनभद्र । विकसित भारत संकल्प यात्रा मकरा पहुंची जहां मकरा ग्राम सभा के ग्राम वासी भारी संख्या में उपस्थित रहे। उक्त विकसित संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांद प्रकाश जैन थे। विशिष्ठ अतिथि शिवानी जैन सहित म्योरपुर ब्लाक एवं जिला मुख्यालय से आये अधिकारी व शेख जलालुदीन भी उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि चांद प्रकाश जैन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने के लिए अग्रसर हो रहा है। पहले भारत सोने की चिड़िया कही जाती थी अब वह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है। मा. मोदी जी ने जिन जिन योजनाओं को लागू किया है बिना किसी भेदभाव के वह अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के तहत योजनाओं का हर ग्रामीण वासी सहित शहरी क्षेत्रों के नगरवासी प्राप्त कर रहे हैं। चाहे जिस जाति समुदाय का ब्यक्ति क्यों न हो। श्री जैन ने आगे कहा कि इस यात्रा से करोड़ों गरीब आदिवासी वनवासियों को लाभ मिल रहा है। उन योजनाओं का प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि चांद प्रकाश जैन ने अपने कर कमलों द्वारा वितरित किया। उक्त कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथि शिवानी जैन एवं पत्रकार शेख जलालुदीन ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर तमाम ग्रामीण वासियों व तमाम अधिकारी कर्मचारी स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *