गोरबी पुलिस ने सफलतापूर्वक किया दस्तयाब
Newspost, Regional Desk, Singrauli, MP.
मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी चौकी पुलिस ने ग्राम बरमानी से अक्टूबर 2023 से गुमशुदा एक 16 वर्षीय किशोरी को ढूंढकर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। बताया जाता है की लंबी खोजबीन के बाद नाबालिग किशोरी को पुलिस ने सिंगरौली जिले के ग्राम हरदी से दस्तयाब किया गया। बाल कल्याण समिति द्वारा दो दिन की काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विदित हो कि 8 अक्टूबर 2023 को बरमानी निवासी एक परिवार की 16 वर्षीय पुत्री के गुम होने की रिपोर्ट गोरबी चौकी में दर्ज कराई गई थी। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा गुम इंसान को दस्तयाब के लिए मिले दिशा निर्देश के बाद एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे के मार्गदर्शन एवं मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के सतत निगरानी में गोरबी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक भिपेंद्र पाठक द्वारा टीम गठित कर ग्राम बरमानी से लापता बालिका की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस द्वारा लापता बालिका के परिजनों एवं रिश्तेदारों से पूछताछ के दौरान कुछ सुराग हाथ लगे थे जिसके आधार पर पुलिस ने गुम बालिका को ग्राम हरदी से रिकवर कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। वहां 2 दिन की काउंसलिंग के उपरांत उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
इनकी रही भूमिका-
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी भिपेंद्र पाठक के साथ सहायक उप निरीक्षक गुलराज सिंह, राजेश द्विवेदी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र यादव, आरक्षक अमन रावत एवं ज्योति तिवारी की अहम भूमिका रही।
