NewsPost, Regional/Crime Desk, Ashish Soni, सिंगरौली/भोपाल.


सिंगरौली जिले में अवैध रेत का परिवहन चरम सीमा पर है उसी पर लगाम लगाने के लिए खनिज विभाग की टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को खनिज अमले की टीम ने मोरवा एवं नवानगर के अमझर क्षेत्र में दबिश देते हुये रेत से भरे चार ट्रैक्टरों को दबोचते हुये कार्यवाही की है।
कलेक्टर एवं पुलिस जिला सिंगरौली के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी ए.के.राय के मार्गदर्शन में दिन मंगलवार को जिले में पदस्थ खनिज अमले कपिल मुनि शुक्ला सहायक खनिज अधिकारी, मुनेन्द्र सिंह खनिज सर्वेयर एवं अशोक कुमार शर्मा, डीएमए द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। खनिज अमले द्वारा सिंगरौली तहसील अन्तर्गत विभिन्न स्थलों पर की गई जांच कार्यवाही के दौरान मोरवा में 4 ट्रैक्टर क्रमश: ट्रैक्टर क्रमांक यूपी 64 एयू 8132, ट्रेक्टर क्रमांक यूपी 64 के 8485 तथा सोनालिका ट्रेक्टर क्रमांक यूपी 64 एम 1357 को रेत खनिज का अवैध उत्खनन परिवहन करते हुये पाये जाने पर उपरोक्त समस्त वाहनों को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना मोरवा में खड़ा कराया गया है। इसके अतिरिक्त नवानगर क्षेत्र में की गई कार्यवाही के दौरान ग्राम अमझर में 1 महिन्द्रा युवो ट्रेक्टर को रेत खनिज का अवैध परिवहन करते हुये पाये जाने पर जप्त कर सुरक्षार्थ थाना नवानगर में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। आज खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन की रोकथाम हेतु की गई जांच कार्यवाही में गजानन कुमार जगदीश जायसवाल रामसिया पटेल आदि सैनिकों का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *