पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्र की सुरक्षा की मजबूती के लिए की तीन लेयर में पुलिस बल की तैनाती

Newspostg, Election Desk. Rohit Gupta.

सिंगरौली/सीधी, मध्य प्रदेश। लोकसभा चुनाव 2024 के सातों चरण आमतौर पर भीषण गर्मी से प्रभावित रहे। अगले संसद के निर्धारण में एमपी का संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11 'सीधी' भी एक है। इस लोकसभा क्षेत्र में सिंगरौली जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र 79 चितरंगी, 80 सिंगरौली तथा 81 देवसर के लिए नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षक अराथी आनंद ने सिंगरौली जिले के विधानसभा क्षेत्रों के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पचौर बैढ़न में बनाये गये स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मीडिया कक्ष, कंट्रोल रूम, शासकीय कर्मचारियों, अभ्यर्थियों एवं एजेंट के मोबाईल जमा करने के स्थल, मतगणना कर्मियों के लिए आने जाने हेतु बनाये गये प्रवेश, अभ्यर्थियों एवं एजेंटों के प्रवेश आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष में की जा रही तैयारियों, कन्ट्रोल रूम तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के समय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद झा, अपर कलेक्टर पी.के. सेनगुप्ता, एसडीएम सिंगरौली सृजन वर्मा, एसडीएम चितरंगी सुरेश जाधव एवं मतगणना कार्य से जुड़े अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

मतगणना हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

तीन लेयर में होगी मतगणना स्थल की सुरक्षा

‌‌अवांछित व्यक्ति किसी भी स्थिति में नहीं कर सकेंगे प्रवेश

सोमवार को एसपी निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में लोकसभा क्षेत्र 11- सीधी के लिये सिंगरौली जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पड़े मतों की गणना हेतु शासकीय पॉलीटेक्निक के स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने रिहर्सल की। इस मतगणना केंद्र की सुरक्षा के लिए तीन लेयर में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। मतगणना स्थल पर मोबाइल पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिला बल के करीब 350 पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों तैनात किये गए हैं।

लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना हेतु पुलिस अधीक्षक सिंगरौली, श्रीमती निवेदिता गुप्ता के नेतृत्व और दिशा निर्देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सोमवार, 3 जून को स्ट्रांग रूम पॉलीटेक्निक कॉलेज पचौर में बल को अपनी ड्यूटी स्थल पर तैनात कर रिहर्सल की गई। रिहर्सल के दौरान शिवकुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली व राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) व ड्यूटी में लगा समस्त बल उपस्थित रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। यहाँ पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। यदि सब कुछ सामान्य रहा तो लगभग 63 प्रतिशत पड़े मतों की गिनती अपरान्ह 4 बजे तक कर ली जाएगी, ऐसी संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *