घायलों में 6 पुलिसकर्मी शामिल

Newspost, MP CG.
जबलपुर- अमरकंटक नेशनल हाइवे पर लोकायुक्त टीम का वाहन पलट जाने से 6 पुलिस कर्मियों सहित कुल 7 लोग घायल हो ग‌ए हैं जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई गई है।

सूत्रों के अनुसार, लोकायुक्त की टीम डिंडोरी जिले के शहपुरा में ट्रैप की कार्रवाई करने के बाद जबलपुर लौट रही थी कि हाइवे पर उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। यह दुर्घटना ददरगांव के पास हुआ जहाँ वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

उक्त हादसे में लोकायुक्त के 2 निरीक्षक, 4 आरक्षक एवं वाहन चालक घायल हुए हैं। सभी घायलों को शहपुरा अस्पताल में भर्ती किया गया है। दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *