Newspost, City Desk, Singrauli.

मंगलवार, 20 फरवरी को मायाराम महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग म.प्र. शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-UShA) अंतर्गत विश्वविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण हेतु परियोजनाओं (MERU & GSU) के डिजिटली लॉन्च कार्यक्रम को छात्र छात्राओं ने लाइव देखा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के साथ पूरे भारत में उच्च शिक्षा को आधुनिक बनाकर सभी तक पहुंचाया जाए जिससे भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सके।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बद्री नारायण बैस के निर्देशन में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *