Motivational : आज का सन्देश
Newspost, Spiritual Desk. Swami Dayanand Sharma
जिस प्रकार पतंग उड़ाने वाला डोरी अपने हाँथ में रखता है और पतंग उलझने पर तुरंत अपने पास खींच लेता है। उसी प्रकार संसार में रहते हुए भी इंद्रियों की डोर को अपनी मुट्ठी में रखने की कला हमें आनी ही चाहिए।
कर्म करते समय संसार जैसा व्यवहार करें पर चेतना इतनी सम्पन्न हो कि भीतर से संसार की नश्वरता का बोध भी हमें होता रहे। ज्ञान युक्त विचारों से कर्म करेंगे तो कहीं उलझेंगे ही नहीं।
जब-जब मन विकारों से मुक्त होता जायेगा तब-तब बाहरी संसार भी हमें शांति का अनुभव करायेगा। जब तक तुम केवल बाहरी वस्तुओं को बदलने में लगे रहोगे तब तक जीवन में प्रसन्नतापूर्ण बदलाव नहीं आ पायेंगे। बदलाव केवल विचारों में नहीं अपितु हमारे आचरण में भी होना चाहिए।
सुरपति दास
इस्कॉन/भक्तिवेदांत हॉस्पिटल
