समारोह में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता हुए शामिल
Newspostg, National Desk, Rohit Gupta.
दिल्ली स्थित साहित्य अकादमी हॉल में सिंगरौली मूल के वरिष्ठ सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अश्वनी दुबे द्वारा पिछली संसद में आईपीसी, सीआरपीसी व एविडेंस एक्ट के स्थान पर पारित तीन नये कानूनों पर लिखी गई उनकी पुस्तक 'एंड ऑफ़ कोलोनियल लॉज़, फ्रॉम विज़न टू एक्शन' (End of Colonial Laws, From Vision to Action) को समारोहपूर्वक लॉन्च किया गया।

विमोचन के अवसर पर राजनीति, साहित्य, कानून, पत्रकारिता व अन्य क्षेत्र की हस्तियां समारोह में सम्मिलित हुईं। विमोचन कार्यक्रम को मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व एडिटर्स गिल्ड के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता अतिथि के रूप में शामिल हुए। इन्होंने आयोजन को संबोधित करते हुए कानून के पेशेवरों एवं विद्यार्थियों के लिए इस पुस्तक को अत्यंत उपयोगी बताया।
