न्यूज़ डेस्क, सिंगरौली।

बलात्कार के प्रकरण में लंबे अरसे से फरार चल रहे पांच हजार रू के इनामी आरोपी को खुटार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए किसान का भेष धारण कर ग्राम छ्तौली नदी के किनारे खेत में पहुची, जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक  दिनांक 16 मार्च 2023 को जिनहर गांव निवासी फरियादी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रामसूरत उर्फ शिब्बू केवट निवासी छतौली थाना माडा, शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 400/2023 धारा 450,376,376(2)(एन)भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार होकर आंध्रप्रदेश भाग गया था। महिला संबंधी गम्भीर अपराध होने से पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली द्वारा आरोपी के गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिये 5000 रु. का नगद ईनाम भी उद्घोषित किया गया था।

आरोपी को मुखबिर सूचना एवं उसके काल डिटेल के आधार पर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मो.यूसुफ कुरैशी के कुशल निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाठक के मार्गदर्शन मे खुटार चौकी प्रभारी उप नि.अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व व सूझबूझ में गठित टीम ने गिरफ्तार किया है। जिसे दिनांक 03 अगस्त 2023 को न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी खुटार उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि रामजी पाण्डेय, प्र.आर. राय सिंह, दयाशंकर शर्मा, गणेश मीणा, गजराज सिंह, आर दशरथ माझी, विनोद शाक्य ,मनीष पाण्डेय, राजेश यादव एवं सायवर सेल दीपक परस्ते, मनीष शुक्ला की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *