Newspost, Regional News, Ashish Soni,Singrauli,MP
बीते मंगलवार को राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष (गोगामेड़ी) को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जिसके बाद राजस्थान समेत समेत यूपी, हरियाणा, पंजाब, बिहार समेत अन्य राज्यों में जमकर विरोध प्रदर्शन होना शुरू हो गया। सर्व समाज के हित के लिए हरदम अग्रणी भूमिका निभाने वाले सुखदेव सिंह के समर्थकों में खासी नाराजगी देखी गई। जिसके चलते जगह जगह विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग शुरू हो गया। उसी तारतम्य में सिंगरौली जिले के करणी सेना के पदाधिकारियों ने भी बुधवार को सर्व समाज के सहयोग से विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है और जल्द कार्यवाही की मांग की है। गौरतलब हो कि करणी सेना की अगुवाई में सर्व समाज के लोगों का भरपूर समर्थन इस पूरे प्रदर्शन मे रहा। गौरतलब हो सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार 7 दिसंबर 2023 को सिंगरौली जिले में भी करणी सेना की अगुवाई में सर्व समाज ने बाजार बंद का आह्वान किया है। जिसकी व्यापक रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिसमें जिले की करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ साथ सभी वर्ग के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं का समर्थन रहेगा।
Crime & Action
Crime and Action
Global News
Law & Order
National News
On Social Media
Regional News
States of India
