🕉️🙏🪷 शुभ सोमवार 🪷🙏🕉️
Newspost, Spiritual Desk. Shared by- Swami Dayanand Sharma
आज का संदेश
हमारे द्वारा की गई उपेक्षा किसी के जीवन को विषादग्रस्त बना देती है। इसलिए दूसरों की उपेक्षा करने से सदैव बचना चाहिए। दूसरों के लिये जीना सीखें तो दूसरे भी आपके लिये जीने लग जायेंगे। वृक्ष भी फल तब ही देते हैं जब आप उनकी अच्छे से परवरिश करते हैं।
जिस दिन आपके मन में उनके लिए उपेक्षा का भाव आ जायेगा तब वे भी आपको अपनी शीतल छाया और मधुर फलों से वंचित कर देंगें। दूसरों की उपेक्षा करने की अपेक्षा दूसरों का सहयोग करना हमें अधिक मानवीय बनाता है।
जब तक आपका जीवन परोपकार और परमार्थ में संलग्न रहेगा तब तक आपकी प्रतिष्ठा और उपयोगिता दोनों बनी रहेगी। परमार्थ ही प्रतिष्ठा को जन्म देता है। आप दूसरों के लिए अच्छा सोचो, आप दूसरों के लिए जीना सीखो,लाखों होंठ प्रतिदिन आपके लिए प्रार्थना करने को आतुर रहेंगे।
🔸 सुरपति दासइस्कॉन/भक्तिवेदांत हॉस्पिटल
