Newspost, हाजीपुर, सिंगरौली.


पूर्व मध्य रेल (ECR) के महाप्रबंधक (GM) अनुपम शर्मा शुक्रवार, दिनांक 11.08.23 को धनबाद मंडल के कोडरमा स्टेशन के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया।

इस दौरान महाप्रबंधक ने प्रथम तल के बुकिंग कार्यालय (यूटीएस, पीआरएस, पूछताछ काउंटर), फूट ओवर ब्रिज एवं द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय, द्वितीय तल के वीआईपी लाउन्ज, प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय एवं रिटायरिंग रूम तथा चौथी तल पर कैफेटेरिया के लिए खुले क्षेत्र के निमार्ण कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक के साथ धनबाद के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा एवं मंडल के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के उपरांत महाप्रबंधक धनबाद पहुंचे। धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में उनकी अध्यक्षता में धनबाद मंडल के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । इस समीक्षा बैठक में गतिशीलता, बुनियादी ढांचे, मल्टी ट्रैकिंग, एसएचडी सिग्नल, नई साइडिंग और संवर्द्धन को बढ़ाने जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *