Newspost Global, Desk.

Source: Agencies.

भारत के जिम्बाब्वे के अरबपति खनन कारोबारी हरपाल रंधावा उनके पुत्र आमेर कबीर रंधावा एवं 4 अन्य लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हो गई। समाचार एजेंसियों के हवाले से बताया गया है कि हरपाल रंधवा एवं उनके कारोबार में संलग्न उनके बेटे आमेर कबीर अपने निजी एयरक्राफ्ट सेसना 206 से जैसे ही दक्षिण पश्चिमी जिम्बाबवे के जवाम्हांदे (मशावा) के इलाके में पहुंचे थे तभी उनके प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। एयरक्राफ्ट हवा में ही बड़े विस्फोट के साथ नष्ट हो गया। इस दुर्घटना में विमान सवार सभी लोग मारे गए।

Business Tycoon Harpal Randhawa ‘रियोजिम’ कंपनी के मालिक थे। उनकी कंपनी सोने व कोयले की खदानों के संचालन के साथ ही निकल और तांबे की रिफाइनिंग का काम करने वाली बड़ी कंपनी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार, 29 सितंबर 2023 को कारोबारी रंधावा अपनी कंपनी के निजी एयरक्राफ्ट सेसना 206 से जिम्बाबवे की राजधानी हरारे से मुरोवा हीरा खदान के लिए जा रहे थे। प्लेन हीरा खदान से कुछ ही दूरी पर था कि यह दुखद हादसा हो गया। ‘रियोजिम’ कंपनी की डाइमंड खदान में भागीदारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *