Newspost, Sports Desk. Dubai.

Asia Cup T20 Cricket Championship के रोमांचक फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ट्राफी जीत लिया है।

रविवार को दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोमांचक फाइनल मुकाबले में मैदान पर उतरीं दोनों टीमें भारी दबाव में थीं।

टॉस जीतकर भारतीय टी 20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने पहले फील्डिंग का विकल्प चुना।

मैच के शुरुआती ओवरों खासकर पावरप्ले और उसके बाद के करीब चार ओवरों तक बिना विकेट गंवाए पाकिस्तानी ओपनर्स ने धुंआधार बल्लेबाजी की और स्कोर को आसानी से सैकड़ा के पार पहुंचा दिया। लेकिन बाद के आधे से भी कम बचे ओवरों में पूरी पाकिस्तानी टीम ताश के पत्तों की तरह न केवल बिखर ग‌ई, बल्कि हवा हवाई हो ग‌ई। पाकिस्तानी टीम निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और पवेलियन में लौट ग‌ई। पूरी टीम अंतिम ओवर के शुरुआती गेंदों में ही 146 के स्कोर पर धराशाई हो ग‌ई‌।
निर्धारित लक्ष्य 147 का पीछा करने मैदान पर उतरी भारतीय टीम के ओपनर्स ने बेहद निराश किया। कप्तान  सूर्य कुमार यादव, हार्ड हिटर अभिषेक शर्मा व शुभमन गिल की गिल्ली 20 के स्कोर पर ही गिर गई। लेकिन चौथे और पांचवें विकेट के लिए मैदान पर उतरे तिलक वर्मा व संजू सैमसन ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया। इस जोड़ी ने संभलकर खेला और ढीली गेंदों पर शॉट्स भी जड़े। लेकिन सैकड़ा का आंकड़ा यह जोड़ी नहीं छू सकी। संजू सैमसन के लूज शॉट को लपक लिया गया। लेकिन तिलक ने अपने सूझबूझ से भरपूर अपनी अर्ध शतक की पारी को शिवम् दुबे के साथ आगे बढ़ाया। शिवम् ने छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली। अच्छा खेल रहे संजू बाउंड्री पर लपक लिए गए।
अंतिम दो ओवरों में भारत को 17 रन की और अंतिम ओवर यानी आखिरी 6 गेंदों में जीत के लिए भारत को 10 रन की दरकार थी। सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए तिलक ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर दो रन लिए और दूसरे गेंद पर छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर एक रन बनाकर स्कोर को बराबर कर दिया। अब जीत के लिए महज एक रन की जरूरत थी। चौथी और अपने लिए इस पारी की पहली गेंद का सामना करने मैदान रिंकू सिंह थे। रिंकू ने अपने पहले हिट में बल्ला भांजा और चौका जड़कर भारतीय टीम को शानदार जीत दिला दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *