अब सवाल- ‘क्या एनसी‌एल सिंगरौली विस्थापित होने वाले गैर पट्टाधारकों को देगी अच्छा बसाहट ?

Newspost, National Desk. New Delhi/ Singrauli (MP).

दिल्ली की बीजेपी नेतृत्व वाली रेखा गुप्ता सरकार वैध अवैध झुग्गीवासियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। इस फैसले से अधिकांश झुग्गीवासियों में खुशी है तो कुछ की विपरीत प्रतिक्रिया भी है।

बहरहाल दिल्ली सरकार 50000 पक्का फ्लैट/ घरों से आवंटन प्रक्रिया की शुरुआत करने जा रही है। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है।

मुख्यमंत्री का ऐलान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि जल्द ही 50,000 झुग्गीवासियों को पक्के फ्लैट में शिफ्ट किया जाएगा। ये वे फ्लैट हैं जो पिछले वर्षों भारत सरकार के सहयोग से बने थे, लेकिन कभी बांटे नहीं गए।

सरकार का लक्ष्य- दस लाख घर

दिल्ली सरकार का लक्ष्य 10 लाख और घर बनाने का भी है। इस बाबत सरकार ने पहल कर दी है। स्थल निर्धारण कर अपने प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि की औपचारिकता तथा निविदा कर केन्द्र की मदद से इन घरों का निर्माण कराया जाएगा।

एक सवाल- विस्थापित होने वाले गैर पट्टाधारकों के लिये क्या एनसीएल दिखा सकती ऐसी संवेदनशीलता?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *