कोयला उद्योग के 4 यूनियन- इंटक, एचएमएस, एटक व सीटू होंगे शामिल, वर्चुअल मीटिंग में एजेंडा पर की चर्चा
Newspost, Corporate Desk. @RohitGupta
- 16 फरवरी 2024 को I.N.D.I.Alliance द्वारा आहूत देश व्यापी हड़ताल के आलोक में कोयला उद्योग में कार्यरत 4 यूनियनों इंटक, एचएमएस,एटक और सीटू के कोल फेडरेशनों की मंगलवार को वर्चुअल मीटिंग हुई।
मीटिंग में कोयला उद्योग से जुड़े मुद्दों को चिन्हित करते हुए एक मांग पत्र बनाने के लिए कमेटी गठित की गई। इस कमेटी में एसक्यू जामा, डीडी रामनन्दन, सीजे जोसेफ एवं शिवकुमार यादव शामिल हैं। जरूरत होने पर फिर मीटिंग होगी। सूत्रों के अनुसार बैठक में 9.4.0, MDO समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
