रेलवे चिल्ड्रेन इंडिया द्वारा किया गया सम्मानित
National Desk, Patna.
रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म एवं ट्रेनों से तस्करी कर ले जाये जा रहे बच्चों को रेस्क्यू कर तस्करों के चंगुल से बचाने, तस्करों को दबोच कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने वाले रेल कर्मियों को एक समरोह आयोजित कर उनका भव्य अभिनन्दन किया गया। शुक्रवार 28 जुलाई को ‘रेलवे चिल्ड्रेन इंडिया’ (Railway Children India) द्वारा ‘अभिनंदन समारोह‘ का आयोजन पटना में किया गया।
इस समारोह में पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह महानिरीक्षक शरतचन्द्र पाढ़ी एवं मुख्य सुरक्षा आयुक्त एस.लुईस अमुतन, रेल चिल्ड्रेन के सीईओ नवीन सेलुराज सुकुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
इस अभिनंदन समारोह में रेलवे चिल्ड्रेन इंडिया द्वारा कुल 35 रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले रेलकर्मियों में 29 सुरक्षा विभाग के तथा 6 वाणिज्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी थे।
