मंत्रालय ने ट्वीट कर की सराहना
Newspost, City Desk, सिंगरौली, मध्य प्रदेश.
भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश के सिंगरौली नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन 2.0 से संबंधित क्लीन टॉयलेट कैंपेन से संबंधित एक्टिविटी का राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेख किया गया। नगर निगम सिंगरौली के लिए यह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

नगर निगम के उपायुक्त सह नोडल अधिकारी (स्वच्छता), सत्यम मिश्रा ने मंत्रालय के ट्वीट को साझा कर बताया कि निगम आयुक्त सतेन्द्र सिंह धाकड़े के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 को लेकर विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। आयुक्त श्री धाकड़े व उपायुक्त ने स्वास्थ्य शाखा की पूरी टीम को बधाई दी है।
