जय श्री हरि!!
Morning Updates, collected and shared by NPG Media.
सोमवार, 31 जुलाई 2023 के मुख्य समाचार
सिंगरौली: शिवालयों में भारी भीड़, जिले भर में हर दिन हो रहा महादेव का अभिषेक
Delhi/NCR: बादल गुम, भयंकर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका, 40 की गई जान; 200 घायल

चंद्रयान-3 के बाद ISRO की एक और सफलता, 7 विदेशी सैटेलाइट्स लेकर PSLV-C56 ने भरी उड़ान

‘सर्वजन हिताय भारत की भावना’, आपदा में पूरा देश एकजुट रहा…मन की बात में बोले PM मोदी
स्पीकर लोकसभा: यह भवन नहीं, लोकतंत्र का मंदिर है… लोकसभा अध्यक्ष ने असम विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन किया
यूक्रेन का मॉस्को पर ताबड़तोड़ ड्रोन हमला: Russia ने तीन ड्रोन मार गिराए, ऑफिस कांप्लेक्स क्षतिग्रस्त, इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन ठप
जम्मू-कश्मीर से सेना के जवान का अपहरण: छुट्टी पर घर आया था सैनिक, गाड़ी लावारिस हाल में मिली

पिछले 2 साल में 13 लाख से ज्यादा महिलाएं लापता: इनमें 2.51 लाख नाबालिग; MP में सबसे ज्यादा 2 लाख केस, इसके बाद पश्चिम बंगाल
भारतीय सेनाएं: वैपन सिस्टम का संयुक्त रख-रखाव करेंगी, वायुसेना से अपाचे की ऑपरेशनल ट्रेनिंग ले रही थलसेना; प्रीडेटर ड्रोन का भी जॉइंट मेन्टेंन्स होगा
‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान: देशभर से 7500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास बनेगी अमृत वाटिका
दिल्ली अध्यादेश पर संसद में विपक्षी एकता का आज पहला इम्तिहान, पेश हो सकता है बिल

मणिपुर से लौटे I.N.D.I.A. के 21 सांसद आज संसद के बाहर मीडिया से करेंगे बात, केंद्रीय मंत्री बोले- संसद में चर्चा से भाग रहा विपक्ष

मणिपुर: I.N.D.I.A. गठबंधन के 21 सांसद 24 की योजना को लेकर गए थे, BJP ने कहा Political Tourism
पुणे से पकड़े गए आतंकियों से 500 GB डेटा बरामद: ड्रोन कैमरे से कई लोकेशन की रैकी की, चाबड़ हाउस की फोटो भी मिली
IIT कैंपस को उनके देश में खोलने की मांग कर रहे कोई देश : प्रधानमंत्री मोदी
नीतीश कुमार कभी भी NDA में आ सकते हैं, मोदी सरकार के मंत्री का बड़ा दावा
ITR भरने के टूट गए सभी रिकॉर्ड: अब तक 6 करोड़ से अधिक लोग भर चुके हैं आयकर रिटर्न, कल 1.30 करोड़ सफल लॉगिन किये गये, आज अंतिम दिन
अमित शाह: कांग्रेस ने धारा 370 को बच्चे की तरह पाला और रामलला को टेंट में रखा
ENG vs AUS 5th Test Day 4: बारिश के चलते जल्दी खत्म हुआ चौथे दिन का खेल, मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया
आप का दिन शुभ और मंगलमय हो!
