नागरिकों की सुरक्षा, बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर हुआ ड्रिल

पूरे प्रदेश में वरिष्ठ अधिकारियों ने कल देर रात एक साथ 125 से अधिक थानों का औचक निरीक्षण किया। डीजीपी ने रात 1 बजे औबेदुल्लागंज, 2:30 बजे बिलखिरिया और 4 बजे टीटी नगर थाने का किया औचक निरीक्षण। डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने रात 1 बजे औबेदुल्लागंज, 2:30 बजे बिलखिरिया और 4 बजे टीटी नगर थाने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

सिंगरौली एसपी ने जिले के थानों में दी दबिश

DGP’s surprise visit to police stations in mid night.

DGP के निर्देश पर SP सिंगरौली ने किया मध्य रात्रि में मुख्यालय व देहात के थानो का औचक निरीक्षण

मो. यूसुफ कुरैशी पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली नें दिनांक 27-28 दिसंबर 2023 की मध्य रात्रि थाना बैढन एवं बरगवॉ का किया गया आकस्मिक भ्रमण एवं निरीक्षण।

सुधीर सक्शेना, पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश के निर्देशन में की गई कार्यवाही।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने का सी.सी.टी.व्ही रूम, सी.सी.टी.एन.एस. रूम, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, हवालात एवं अन्य कक्षों का किया निरीक्षण। थाने का रिकार्ड अद्यतन किये जाने हेतु दिये निर्देश।

पुलिस अधीक्षक नें थाना बैढन में आकस्मिक रूप से पहुंचकर थाने का रिकार्ड चेक किया गया एवं रिकार्ड अद्यतन किये जाने के निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक नें हवालात में पर्याप्त रोशनी एवं साफ-सफाई रखने के लिये दिये निर्देश। हवालात में लगे सी.सी.टी.व्ही. की स्क्रीन एच.सी.एम. के सामने लगाये जाने एवं उस पर निगरानी रखने के लिये किया पाबंद।

रात्रि में उपस्थित पुलिस कर्मचारी जो वर्दी में नहीं पाये गये उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब चाहा गया।

रात्रि गश्त प्वाइंट में लगे कर्मचारी/अधिकारी विलंब से रवाना होने के संबंध में थाना प्रभारी बैढन का स्पष्टीकरण चाहा गया।

इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक ने थाना बरगवॉ में आकस्मिक रूप से पहुंचकर थाने का रिकार्ड चेक किया एवं रिकार्ड अद्यतन किये जाने के निर्देश दिये गये।

थाना पहरा डियूटी में लगा संत्री अनुपस्थित पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब चाहा गया तथा थाने में उपस्थित प्रधान आरक्षक लेखक एवं मददगार निर्धारित गणवेश में नहीं पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

पुलिस अधीक्षक नें थाना बरगवॉ के हवालात चेक किया गया, पर्याप्त रोशनी नहीं पाये जाने पर थाना प्रभारी को पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये तथा हवालात में लगे सी.सी.टी.व्ही. की स्क्रीन एच.सी.एम. के सामने लगाये जाने के निर्देश दिये गये।

रात्रि गश्त डियूटी रोटेशन वाईज एवं सही ढंग से बल वितरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये।

अधिक से अधिक बल को रात्रि गश्त में निकाले जाने हेतु जिले के थाना प्रभारियों को दिये निर्देश।

मुस्तैदी पूर्वक रात्रि गश्त किये जाने हेतु प्वाइंट डियूटी में लगे अधिकारियों को किया गया ब्रीफ।

सभी जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक रहें सतर्क- सीएम

बगैर परमिट चल रहे वाहनों के लिए परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सुनिश्चित करें कि गुना जैसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

गुना बस हादसा मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी स्थानांतरित…

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, गुना और प्रमुख सचिव परिवहन को उनके दायित्व से मुक्त कर अन्यत्र पदस्थ किया गया। परिवहन आयुक्त को भी स्थानांतरित किया गया।

परिवहन अधिकारी और समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचाने के लिए नगर पालिका अधिकारी को दोषी मानते हुए उनके निलंबन के पहले ही निर्देश दिये जा चुके हैं।

Dr Mohan Yadav
Home Department of Madhya Pradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *