जी‌एम रेल ने 670 रेलकमिर्यों से भी किया सीधा संवाद

Newspost, National Desk, हाजीपुर/सिंगरौली.

बुधवार को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल द्वारा मुख्यालय, हाजीपुर में रेल परिचालन में संरक्षा एवं यात्री सुरक्षा पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में महाप्रबंधक ने सभी मंडलों के अधिकारियों के साथ-साथ रेल परिचालन से सीधे जुड़े 670 रेलकमिर्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद स्थापित किया। उन्होंने रेल परिचालन में संरक्षा और यात्री सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित करते हुए संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने ट्रेनों एवं स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा के लिए चौकस रहने को कहा। उन्होंने संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मालगाड़ियों की औसत गति में और वृद्धि के लिए सभी मंडलों को कार्ययोजना बनाने तथा माल लदान में तेजी लाने का निर्देश दिया। ठंड के मौसम में घने कोहरे के कारण रेल परिचालन में कठिनाईयों को लेकर यह बैठक की गई। 

उन्होंने सभी मंडलों को कोहरे के दौरान रेलवे ट्रैकों के रख-रखाव, इलेक्ट्रिक ओवर हेड वायर, सिगनलिंग सिस्टम आदि की चौबीसों घंटे निगरानी और बेहतर रख-रखाव करने को कहा ताकि संरक्षित रेल परिचालन में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो।

आज की बैठक में मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। सभी मंडल रेल प्रबंधक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े। यह जानकारी वीरेन्द्र कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने साझा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *