सभी शाखा‌ओं में मनाया गया भारतीय जीवन बीमा का 67 वाँ स्थापना दिवस

UP Desk, सुशील तिवारी, रेणुकूट.

भारतीय जीवन बीमा निगम के स्थानीय कार्यालय में शुक्रवार को 67 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक प्रभात श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन व निगम गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 1 सितंबर 1956 को निगम की स्थापना हुई थी आज तमाम निजी कंपनियों को काफी पीछे छोड़ते हुए निगम ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है और नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि यह सब निगम के अभिकर्ताओं और बीमा कर्मियों की मेहनत से संभव हो सका है। इस दौरान सहायक शाखा प्रबंधक संदीप बरनवाल, सहायक प्रशानिक अधिकारी अशोक मीणा, डा शशांक त्रिवेदी, आर पी राय, अजय कुमार, सुनील दुबे, विकास सिंह, परमानंद सिंह, दीपक कुमार, सुरेश चतुर्वेदी, अनामिका तथा समस्त कर्मचारी अभिकर्ता एवं क्षेत्रीय सम्मानित बीमा धारक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *