📌सिंगरौली: रेत माफिया कांड में जनजातीय समाज के इंद्रपाल की मौत के बाद प्रदेश के शासन प्रशासन में आ गया भूचाल
Newspost, MP-State Desk. @rohitgupta
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में घटित एक घटना ने जिले में वर्षों से पदस्थ खनिज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ही जन प्रतिनिथ के सरई थाने की बरका पुलिस चौकी क्षेत्र के गाँव गन्नई में पटीर नदी के तटीय धान के खेत से ट्रैक्टर पर लोड अवैध रेत को खनिज माफिया द्वारा निकाले जाने से मना करने के बाद नर्दोष गफरद अधधध हुई अप्रिय घटना के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीधा हस्तक्षेप कर दिया है। सीएम के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस एवं जिला प्रशासन की सक्रियता काफी बढ़ गई है। प्रकरण को लेकर उहापोह में उलझी पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज किया है साथ ही फरार चल रहे नामजद आरोपी पर 10 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश, शासन- प्रशासन में भूचाल
बीते शनिवार- रविवार की रात गन्नई गांव में ट्रैक्टर से कुचल कर जनजातीय समाज के 46 वर्षीय इंद्रपाल अगरिया की मौत और कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल के नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोप… प्रत्यारोप के बीच सीएम के कड़े निर्देशों के बाद मृतक के परिवार से मिलने सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला एवं रीवा रेंज के डीआईजी साकेत पांडेय घटनास्थल पहुंचे और गहरा दु:ख जताया। डीआईजी ने कहा कि आरोपी किसी हालत में नहीं बक्शे जायेंगे। फिलहाल आरोपी पर 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है। जल्द ही आरोपियों- ट्रैक्टर चालक एवं मालिक के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेसियों ने हत्या का मामला पंजीबद्ध कराने आधी रात तक थाना सरई को घेरा
बरका पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गन्नई में जनजातीय किसान इन्द्रपाल अगरिया की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को सीएचसी सरई में हुई मौत के बाद सुबह कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ग्रामीण ज्ञानेन्द्र द्विवेदी की अगुवाई में थाना के सामने धरना शुरू कर दिया गया था। देर रात तक यह धरना चलता रहा। कांग्रेसियों एवं मृतक के परिजनों का आरोप था कि ट्रैक्टर चालक के कुचलने से इन्द्रपाल अगरिया की मौत हुई। जबकि पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी है।
घटनाक्रम:
ग्राम गन्नई निवासी इन्द्रपाल अगरिया उम्र 46 वर्ष शनिवार रात घर के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि ट्रैक्टर चालक अवैध रेत का परिवहन कर मृतक के खेत से ले जा रहा था। मना करने पर चालक ने मारपीट की और टक्कर मारकर घायल कर दिया। उक्त ट्रैक्टर भाजपा के एक पदाधिकारी का बताया गया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि लाले एवं रामधनी यादव स्थानीय पुलिस चौकी बरका पुलिस के संरक्षण में रेत का अवैध परिवहन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार धरना स्थल पर एएसपी शिवकुमार वर्मा, एसडीओपी देवसर राहुल कुमार सैयाम सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे थे।
विधायक व कलेक्टर ने जताया दुख
कलेक्टर सिंगरौली चंद्रशेखर शुक्ला व डीआईजी साकेत पांडेय ने घटनास्थल का दौरा किया तथा मृतक के परिवार से मिलकर दुख एवं संवेदना व्यक्त की। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले तथा प्रभारी मंत्री के साथ सिंगरौली पहुंचे। चर्चा के दौरान विधायक मेश्राम ने इस घटना को अप्रिय, अत्यंत दुखद एवं संवेदनशील बताया। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री जी ने कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतक इंद्रपाल के पीड़ित परिवार को त्वरित सहायता के रूप में रु 8.25 लाख की राशि प्रदान की है। कांग्रेस के रवैये पर कहा कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। भाजपा का शासन न्याय को स्थापित करने का कार्य करती है।
