40 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर, 8 घायल यात्री उपचार के लिए रीवा रेफर, कई यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ा गया
Regional Desk, RB Singh ‘Raaz’, सीधी.
बीती रात करीब 10:30 के आसपास नेशनल हाईवे 39 सीधी से रीवा मार्ग पर बढ़ौरा के भगवान शिव मंदिर के पास में एक यात्री बस और बल्कर के तेज रफ्तार आमने-सामने से भिड़ंत में यात्री बस पलट गई जिसमें तकरीबन 40 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।
हमारे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गौतम ट्रैवल्स रीवा की ये यात्री बस सीधी से रीवा जा रही थी जिसकी सामने से आ रहे हैं बल्कर से तेज रफ्तार भिड़ंत होने से यात्री बस बांई तरफ पलट गई जिसमें सवार यात्रियों में से तकरीबन 10 यात्रियों को गंभीर चोटें आने की खबर है जबकि अन्य 30 यात्री भी घायल हुए हैं।
इस घटना की खबर लगते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ तथा 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल सीधी में शिफ्ट किया गया।
आज प्रात: करीब 4:50 बजे जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अरविंद सोनी (अस्थि रोग विशेषज्ञ) ने बताया है कि इस दुर्घटना में करीब 40 लोगों को जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया था जिसमें से 8 गंभीर घायल मरीजों को रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि जिन मरीजों को ज्यादा गंभीर चोटे नहीं थी उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। शेष मरीजों का उपचार जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में जारी है। डॉक्टर सोनी के मुताबिक इस पूरी घटना में जो भी यात्री घायल होकर जिला अस्पताल में पहुंचे थे उसमें किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
नोट- घायल मरीजों की जानकारी के लिए संलग्न ? सूची देखें।






=1=================
प्रदेश देश विदेश की खबरे रोचक व उपयोगी जानकारी के लिए नीचे ? दिए गए लिंक को क्लिक करें।
हमारा लिंक: newspostglobal.com
अगले न्यूज़ अपडेट के लिए बने रहिए “Newspost Global” के साथ…!
